फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Water crisis in the village of Union Minister of State

केंद्रीय राज्य मंत्री के गांव में गहराया पेयजल संकट

Wed, 18 May 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Water crisis in the village of Union Minister of State
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। केंद्रीय राज्यमंत्री के पैतृक गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। प्यास बुझाने के लिए लोग भटकने को मजबूर हैं। गांव के अधिकांश हैंडपंप खराब हैं, एकमात्र कुएं पर भी दर्जनों लोगों ने अपने सबमर्सिबल डालकर सामान्य लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। सदर विधायक ने इस कुएं की फोटो सोशल मीडियापर वायरल कर पेयजल संकट की हकीकत को सामने ला दिया है।
विज्ञापन

पत्योरा गांव इस समय गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहा है। ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए एक दशक पूर्व ग्रामीण पेयजल योजना से टंकी का निर्माण कराकर आपूर्ति शुरू की गई थी। लेकिन एक दशक गुजर जाने के बाद टंकी का पानी पूरे गांव में नहीं पहुंच पा रहा है। गांव में लगे ज्यादातर हैंडपंप जवाब दे गए हैं।
विज्ञापन

वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) राममिलन के दरवाजे पर बना कुआं भी सबमर्सिबल की जंजीरों में जकड़ा है। इस कुएं से आम आदमी को पानी मिलना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के बउआ प्रजापति, अनिल प्रजापति, प्रहलाद प्रजापति ने पेयजल संकट से सदर विधायक डा. मनोज प्रजापति को अवगत कराकर समस्या के समाधान की मांग की है।
निर्माणाधीन है वाटर ट्रीटमेंट प्लांट
घर-घर स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए शुरू की गई नमामि गंगे परियोजना का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट यहीं बनाया जा रहा है। प्रधानपति अरविंद निषाद ने बताया कि ओवरहेड टैंक से पूरे गांव में आपूर्ति नहीं हो पाती है। उस मोहल्ले के हैंडपंप रिबोर लायक है। जिसे लगाने के लिए जगह चिन्हित की जा रही है। शीघ्र रिबोर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed