{"_id":"5753253e4f1c1b8c49109cc0","slug":"water-crisis-in-lkanapurwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनापुरवा में पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनापुरवा में पानी का संकट
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
पानी के लिए दिल्ली में प्रदर्शन करती महिलाएं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर कस्बे के लखनापुरवा मोहल्ले में जल संस्थान की लापरवाही हावी है। मोहल्ले के ज्यादातर कनेक्शनधारक पानी को तरस रहे हैं। पानी के मामले की शिकायत मोहल्ले वासियों ने सांसद से की है।
विज्ञापन
लखनापुरवा मोहल्ला निवासी अमित कुमार सत्य प्रकाश, रमेश, महेंद्र, कामता प्रसाद, विश्वनाथ, रामसनेही, गोविंद सोनी, आयोध्या प्रसाद सहित अन्य लोगों ने सांसद को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते काफी दिनों से जल संस्थान की पाइप लाइन चोक है। इससे उनके मोहल्ले में पानी नहीं आ रहा है। जल संस्थान को कई बार प्रार्थनापत्र दे चुके हैं।
विज्ञापन
साथ ही पाइप लाइन दुरुस्त कराने के लिए सड़क खोदने के लिए नगर पंचायत से भी अनुमति दिला चुके हैं। उसके बावजूद जल संस्थान के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण इस पाइप लाइन दुरुस्त नहीं की जा रही है। मजबूरी में उन्हें दूरदराज स्थित हैंडपंपों से पानी भरने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस मामले में अधिशाषी अधिकारी नीतू सिंह का कहना है कि उन्होंने जल संस्थान को पाइप लाइन दुरुस्त करने के लिए पत्र लिखा है। उधर, मौदहा क्षेत्र के कपसा और गुसियारी गांव में पेयजल की किल्लत के मद्देनजर पांचवें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। मांगे न माने जाने से आक्रोशित अनशनकारी रविवार से लोग आमरण अनशन शुरू करेंगे।
तहसील परिसर में गुसियारी व कपसा गांव में पानी का संकट है। इसे लेकर बीते पांच दिन से पेयजल समस्या के निदान के लिए क्रमिक अनशन जारी है। अनशन में प्रह्लाद सिंह, सुनील मास्टर, केके गुप्ता, प्रमोद कुमार वर्मा, अंशु चौहान, सुंदरम सिंह बैठे हैं। इनके समर्थन में शनिवार को ऋषि शिवहरे, मोहित यादव, प्रदीप कुमार, राशिद आदि शामिल हो गए।
अनशनकारियों का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक शिवचरन प्रजापति ने आकर खासा प्रयास किया। सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उपजिलाधिकारी किशोर गुप्ता ने भी उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन समाधान की ओर अभी तक कोई कदम नहीं उठाए जा सके हैं। जिससे मजबूर होकर कल से वह आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे।