फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vice President Jagdeep Dhankhar inaugurated 500th center of Ek Se Shrestha Scheme in Hamirpur

Hamirpur: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बोले- रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रहा भारत, जल्द ही जर्मनी-जापान को छोड़ेगा पीछे

Sun, 07 Jan 2024 10:11 AM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: श्याम जी. Updated Sun, 07 Jan 2024 10:11 AM IST
सार

हमीरपुर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने  कहा कि यह बदलता हुआ भारत है। समुद्र में एक विदेशी जहाज को कल लुटेरों ने कब्जे में ले लिया था। इनमें 15 भारतीय भी उनके कब्जे में थे। भारतीय नौसेना ने न केवल उनको छुड़ाया, बल्कि समुद्र में भारत माता की जय के नारे भी लगाए।
 

विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankhar inaugurated 500th center of Ek Se Shrestha Scheme in Hamirpur
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को एक से श्रेष्ठ योजना के 500वें केंद्र के शुभारंभ पर हजारों विद्यार्थियों को संबोधित किया। वह दोपहर 12:00 बजे अपनी धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ पहुंचे। सबसे पहले वह दोसड़का पुलिस लाइन मैदान में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की पहल 'एक से श्रेष्ठ' योजना के कार्यक्रम में पहुंचे। इसके बाद वह एनआईटी हमीरपुर में आयोजित विकसित भारत 2047 में युवाओं की भूमिका कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्हें संवाद करना था, लेकिन समय की कमी की वजह से वह विद्यार्थियों के सवाल नहीं ले पाए। 

विज्ञापन


उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि अमृतकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सशक्त नेतृत्व की नींव रख दी है। 2047 तक भारत दुनिया के श्रेष्ठतम देशों में होगा। देश अब बैलगाड़ी नहीं, रॉकेट की स्पीड से आगे बढ़ रहा है। भारत ने इंग्लैंड, कनाडा और फ्रांस को पीछे छोड़ दिया है। हम पांचवीं महाशक्ति बन गए हैं। भारत पांच-छह साल में जापान और जर्मनी को भी पीछे छोड़ देगा।
विज्ञापन


देश में भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार का दौर नहीं है
उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह बदलता हुआ भारत है। समुद्र में एक विदेशी जहाज को कल लुटेरों ने कब्जे में ले लिया था। इनमें 15 भारतीय भी उनके कब्जे में थे। भारतीय नौसेना ने न केवल उनको छुड़ाया, बल्कि समुद्र में भारत माता की जय के नारे भी लगाए। अब देश में भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार का दौर नहीं है। पहले समय में कुछ लोग खुद को कानून से ऊपर मानते थे, लेकिन वर्तमान समय में कानून से ऊपर कोई नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर की योजनाएं 24 कैरेट सोना
उपराष्ट्रपति ने कहा कि हिमाचल से उनका साल 1990 से नाता है। उनके घर में सबसे ज्यादा टोपी कहीं से हैं तो वह हिमाचल से हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदेश के प्रति उनके स्नेह को और बढ़ाया है। हमेशा सांसद सदस्यों को अनुराग मॉडल अपनाने को कहता हूं। वह स्वयं भी इस मॉडल को अपनाने जा रहे हैं। अनुराग ठाकुर की योजनाओं को 24 कैरेट सोना बताते हुए उन्होंने कहा कि अनुराग ने स्वास्थ्य, सेवा, महिला उत्थान के लिए बड़े काम किए हैं। उनके इस मॉडल को राज्यसभा में सांसद सदस्यों से अपनाने की अपील करेंगे।

हिमाचल के राज्यपाल का नाम हो गया अमर
उपराष्ट्रपति ने कहा कि चंद्रयान-3 चांद पर पहुंचा तो लैंडिंग के स्पॉट को शिव-शक्ति प्वाइंट का नाम दिया गया है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का नाम भी इससे अमर हो गया है। उपराष्ट्रपति की इस बात पर मंच पर खूब ठहाके लगे।


राज्यपाल शुक्ल ने पांच सेंटर गोद लेने का किया एलान
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंच से संबोधन के दौरान एक से श्रेष्ठ योजना के पांच सेंटर गोद लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की यह पहल सराहनीय है। वह केंद्र सरकार की निक्षय योजना में निक्षय मित्र बने हैं और टीबी रोगियों को गोद लिया है। उनकी इच्छा है कि बच्चों की शिक्षा के उत्थान में वह भी योगदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed