{"_id":"6a41562a9c8956f1e80bce2f","slug":"uproar-over-tree-felling-women-threaten-self-immolation-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-141915-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पेड़ों को काटने पर हंगामा, महिलाओं ने आत्मदाह की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पेड़ों को काटने पर हंगामा, महिलाओं ने आत्मदाह की दी चेतावनी
विज्ञापन
फोटो 28 एचएएमपी 16- पेड़ कटवाने गई टीम का बिरोध करती महिला। संवाद
सरीला (हमीरपुर)। जरिया थानाक्षेत्र के गोहांड कस्बे में रविवार को निजी भूमि पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ों को काटने पर जमकर हंगामा हुआ। नगर पंचायत की ओर से पेड़ कटवाने पहुंचे कर्मचारियों और ठेकेदार का किसान परिवार ने विरोध किया। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद बढ़ने पर कटाई रुकवा दी।
शास्त्रीनगर निवासी किसान अवधेश कुमार का आरोप है कि नगर पंचायत उसकी पैतृक भूमि पर रोपित करीब 30 वर्ष पुराने 50 से 60 यूकेलिप्टस के पेड़ों को अपना बताकर कटवाना चाहता है। किसान का कहना है कि संबंधित भूमि उसके पिता के नाम दर्ज है। उन्होंने इस संबंध में उपजिलाधिकारी राज कुमार गुप्ता से शिकायत भी की है।
रविवार को पेड़ों की कटाई की सूचना मिलते ही किसान पक्ष की महिलाएं मौके पर पहुंची और हाथ में पेट्रोल लेकर पेड़ काटे जाने पर आत्मदाह की चेतावनी दी जिससे काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस और जरिया थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। नगर पंचायत कर्मचारियों और किसान पक्ष के बीच बातचीत के बाद सहमति बनी कि पहले राजस्व विभाग से भूमि की पैमाइश और स्वामित्व की जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। तब तक पेड़ों की कटाई रोक दी गई है।
विज्ञापन
जरिया थाना प्रभारी दिनेश पांडे ने बताया कि वन विभाग से अनुमति मिलने के बाद पुलिस की मौजूदगी में पेड़ों की कटाई कराई जा रही थी। भूमि स्वामित्व को लेकर विवाद सामने आने पर कटाई रोक दी गई है। अब राजस्व विभाग से पैमाइश और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।