फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Uproar among parents over woman's death under suspicious circumstances

Hamirpur News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत पर मायके वालों का हंगामा

Thu, 03 Oct 2024 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Uproar among parents over woman's death under suspicious circumstances
राठ। मंगलवार को संदिग्ध हालात में हुई महिला की मौत पर मायके पक्ष ने जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मझगवां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार को नायब तहसीलदार वीरपाल सिंह ने परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन


मझगवां थाने के कुछेछा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी आशा (35) की मंगलवार को अचानक हालत बिगड़ गई। जिसे इलाज के लिए सीएचसी लाए। जहां इलाज के दौरान आशा की मौत हो गई थी। बताया कि काफी समय से बीमार चल रही थी। बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन शव को घर ले गए थे। मंगलवार देर रात मप्र दतिया निवासी मृतका के पिता ग्यासी परिजनों के साथ आए और ससुरालियों पर जहर खिलाकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटने लगे।
विज्ञापन

मझगवां थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने मायके पक्ष के लोगों को समझाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति ने बताया कि आशा के साथ उसकी दूसरी शादी थी। आशा को पहले से एक बेटी पूनम है उसकी चार माह पहले शादी की है। पहली पत्नी से उसके बेटे आकाश, विकास, बेटी पहल है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed