फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   UP: Rakesh Tikait will hold a Mahapanchayat with the farmers reaching Hamirpur

यूपी: हमीरपुर महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, बोले- बुंदेलखंड में अन्ना प्रथा सबसे बड़ी समस्या, छावनी मेंं तब्दील हुआ इलाका

Sun, 12 Sep 2021 03:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 12 Sep 2021 03:10 PM IST
सार

बांदा पहुंचे राकेश टिकैत का किसानों ने रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया। टिकैत ने कहा कि हम सड़कों पर तो भाजपा को पछाड़ देते हैं पर वो हमे मोबाइल की दुनिया में फिर से पीछे हटा देते हैं। 

विज्ञापन
UP: Rakesh Tikait will hold a Mahapanchayat with the farmers reaching Hamirpur
हमीरपुर में आज राकैश टिकैत की महापंचायत - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर के महोबा में आयोजित किसान महापंचायत में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को लोगों ने काले झंडे दिखाए। टिकैत ने कहा सरकार को किसानों की बदहाली पर झुकना ही पड़ेगा इसी के तहत पूरे देश में किसानों को एकजुट किया जा रहा है। 
विज्ञापन


बुंदेलखंड में अन्ना प्रथा सबसे बड़ी समस्या
मौदहा में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ आए प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजीव सिंह जादौन ने कहा कि बुंदेलखंड में सबसे बड़ी एक समस्या है कि कृषि साथ नहीं दे रही है। वहीं यहां अन्ना प्रथा मुंह बाए खड़ी है। कहीं भी गोशाला नहीं बनी हैं। अगर कहीं बनाई हैं तो उनमें सिर्फ तारबाड़ी कर गायों को बंद कर दिया गया है। जिन्हें जिंदा रहने के लिए सिर्फ मरने के लिए बंद किया गया है। अन्ना प्रथा से किसानों की खेती बर्बाद कराने का काम हो रहा है।
विज्ञापन


महापंचायत को लेकर सुबह से ही किसानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। पंचायत की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। फायर बिग्रेड, पीएसी और कई जिलो से पुलिसबल बुला कर पंचायत स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर सरकार को छका देने वाले किसान नेता राकेश टिकैत भाजपा के आईटी सेल के आगे टिक नहीं पा रहे। भाजपा के इस हथकंडे के आगे उन्होंने खुद को हारा मान लिया है। टिकैत का कहना है कि मोबाइल सिस्टम में हम कच्चे हैं। रविवार को सुबह ट्रेन से बांदा पहुंचे टिकैत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आमने-सामने के संघर्ष में हम जीतते हैं।


लेकिन मोबाइल वाले सिस्टम में हम कच्चे हैं। इसमे वो (भाजपा) हमें हरा देते हैं। मोबाइल का मकड़जाल हमारी समझ से बाहर है। कहा कि हमने अपने नौजवान साथियों से कहा है कि इनका मुकाबला ट्विटर से करो। हमारे नौजवान ट्रैक्टर से मुकाबला करते हैं। टिकैत ने कहा कि उन्होंने अब बुंदेलखंड आने की शुरुआत की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed