फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Lekhpal Recruitment Exam Candidates Suffer in Heat Get Relief with Sharbat

लेखपाल भर्ती परीक्षा: दूर-दराज से पहुंचे परीक्षार्थी, धूप में कई छात्रों की तबीयत बिगड़ी, शरबत से मिली राहत

Thu, 21 May 2026 01:23 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 21 May 2026 01:23 PM IST
सार

Kanpur News: प्रदेश में आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा के दौरान रविवार को भीषण गर्मी और तेज धूप परीक्षार्थियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई। दूर-दराज जिलों से परीक्षा देने पहुंचे हजारों अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों के बाहर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा, जिससे कई छात्रों की तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन
UP Lekhpal Recruitment Exam Candidates Suffer in Heat Get Relief with Sharbat
परीक्षाकेंद्र के बाहर शरबत पिलाते समाजसेवी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा बृहस्पतिवार को जनपद के विभिन्न केंद्रों पर संपन्न हुई। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली इस परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रदेश के कई जिलों से परीक्षार्थी एक दिन पहले ही कानपुर पहुंच गए थे। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच हुई इस परीक्षा ने परीक्षार्थियों के धैर्य की कड़ी परीक्षा ली।

विज्ञापन

UP Lekhpal Recruitment Exam Candidates Suffer in Heat Get Relief with Sharbat
गुरुनानकगर्ल्स इंटर कॉलेज में बना परीक्षाकेंद्र - फोटो : amar ujala

सामान्य ज्ञान ने उलझाया, सेंटर की दूरी ने सताया

परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे पर थकान और सवालों का दबाव साफ नजर आया। परीक्षार्थियों ने बताया कि इस बार सामान्य ज्ञान के खंड ने उन्हें सबसे ज्यादा छकाया। प्रश्न काफी घुमावदार और गहरे थे, जिन्हें हल करने में काफी समय लगा। वहीं, कई छात्रों ने नाराजगी जताई कि परीक्षा केंद्र शहर से काफी दूर दराज के इलाकों में बनाए गए थे, जिससे आवागमन में भारी असुविधा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Lekhpal Recruitment Exam Candidates Suffer in Heat Get Relief with Sharbat
परीक्षाकेंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी - फोटो : amar ujala

गर्मी का सितम: कई परीक्षार्थी हुए बीमार

पारा 40 डिग्री के पार होने के कारण केंद्रों पर स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण रही। भीषण गर्मी के चलते परीक्षा के दौरान ही कई छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें प्राथमिक उपचार देना पड़ा। छात्रों की परेशानी को देखते हुए स्थानीय समाजसेवी संगठनों ने दरियादिली दिखाई और विभिन्न केंद्रों के बाहर शिविर लगाकर परीक्षार्थियों को ठंडा शरबत और पानी पिलाया, जिससे उन्हें थोड़ी राहत मिली।

विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा

प्रशासन की ओर से नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। केंद्रों पर चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। हालांकि, ट्रैफिक और गर्मी की वजह से छात्रों को केंद्र तक पहुंचने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। परीक्षार्थियों का कहना था कि यदि केंद्र जिला मुख्यालय के करीब होते, तो इस भीषण गर्मी में इतनी फजीहत न होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed