फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Unmarried young woman hangs herself; police investigating the cause

Hamirpur News: अविवाहित युवती ने फांसी लगाकर दी जान, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Fri, 24 Jul 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Unmarried young woman hangs herself; police investigating the cause
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के रमेड़ी स्थित जेल रोड मोहल्ले में शुक्रवार सुबह एक 31 वर्षीय अविवाहित युवती ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने सुबह उसका शव पंखे से लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान प्रगति वर्मा (31) पुत्री घसीटेलाल वर्मा, निवासी जेल रोड, रमेड़ी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी आसरे सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed