{"_id":"60ccda908ebc3e67107080db","slug":"unknown-people-damaged-bolero-by-beating-bolero-driver-hamirpur-news-knp635007572","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात लोगों ने बोलेरो चालक को पीटकर बोलेरो की क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात लोगों ने बोलेरो चालक को पीटकर बोलेरो की क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। गुरुवार की रात बांदा मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के आगे छह लोगों ने बोलेरो चालक को रोककर गाली गलौज की और लाठी-डंडों से पीटा और उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
थानाक्षेत्र के ग्राम पचखुरा बुजुर्ग निवासी कुलदीप यादव ने बताया कि वह बोलेरो से मंगल, उदयभान सिंह सेंगर, गोली सिंह के साथ रात नौ बजे गांव जा रहा था। बांदा मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के आगे छह से अधिक लोगों ने बोलेरो को रोक लिया।
लाठी-डंडों से लैस इन लोगों ने जमकर गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होते ही गाड़ी में सवार लोग उतर कर भाग गए। हमलावरों ने उसकी बोलेरो भी क्षतिग्रस्त कर दी। पीड़ित चालक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी ेहै। प्रभारी थानाध्यक्ष एनके यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।