{"_id":"62223eff8dbd8b5ff94107d6","slug":"ukraine-hamirpur-news-knp6838315161","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन में फंसी प्रतिष्ठा की वतन वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूक्रेन में फंसी प्रतिष्ठा की वतन वापसी
विज्ञापन
छात्रा प्रतिष्ठा गुप्ता।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। प्रतिष्ठा के यूक्रेन से दिल्ली पहुंच गई है। परिजन उसे लेने दिल्ली गए हैं। शनिवार को उसके घर आने की संभावना है।
मेडिकल कारोबारी मुकेश गुप्ता की बिटिया प्रतिष्ठा गुप्ता पिछले डेढ़ वर्ष से यूक्रेन की राजधानी कीव में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी। रूस-यूक्रेन के बीच जंग शुरू होने के बाद वह पिछले सोमवार को कर्फ्यू में ढील मिलने के बाद कीव छोड़कर ट्रेन से लबीब के लिए रवाना हुई थी। लबीब से एक कैब लेकर स्लोवाकिया पहुंची थी। स्लोवाकिया में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने प्रतिष्ठा सहित एक सौ छात्रों को बुधवार को स्लोवाकिया के केन्यान के होटल ओरास्काई में ठहराया। दूतावास से सूची प्राप्त होने के बाद गुरुवार को केंद्र सरकार ने वायुसेना का विमान भेजकर सभी छात्र-छात्राओं की स्वदेश वापसी कराई। बिटिया के स्वदेश वापसी की खबर पाकर पूरा परिवार खुशी से झूम उठा।
मुकेश अन्य परिजनों के साथ बिटिया को लेने दिल्ली रवाना हो गए हैं। शनिवार को बिटिया को साथ लेकर कस्बे में वापस आएंगे। बिटिया के स्वदेश वापस लौटने की खबर पाकर नाते रिश्तेदारों के साथ कस्बे में उसके सहपाठी रहीं छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, प्रदेश संगठन मंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अनिल परनामी, महामंत्री श्यामलाल गुप्ता, अनुज शिवहरे, विजय चौरसिया ने हर्ष जताया है।