फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two youths entered the house and molested the teenager

दो युवकों ने घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़खानी की

Tue, 05 Oct 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two youths entered the house and molested the teenager
हमीरपुर। बिवांर थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार रात दो युवकों ने एक घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़खानी की। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। किशोरी ने दोनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। एक गांव की महिला ने बताया कि उनके पति उन्नाव में मजदूरी करते हैं। उनके भाई की तबियत खराब होने पर वह दो दिन पहले छतरपुर चली गई थी। घर में उसकी दो नाबालिग पुत्रियां थी। रविवार रात गांव के दो युवक उनके घर में घुस गए और पुत्री के साथ छेड़खानी करने लगे। शोर मचाने पर दोनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सुबह पुत्रियों ने फोन से घटना की जानकारी दी। घर पहुंचकर उसने आरोपियों के घर उलाहना दिया। तो आरोपी उसे ही गाली गलौज कर मारने को दौड़े। जिस पर उसने पुत्री के साथ आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed