फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two smugglers arrested for bringing MDMA drugs worth Rs 21 lakh for rave parties

Hamirpur News: रेव पार्टियों के लिए लाए थे 21 लाख की एमडीएमए ड्रग्स, 2 तस्कर गिरफ्तार

Mon, 02 Feb 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 02 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested for bringing MDMA drugs worth Rs 21 lakh for rave parties
आगरा। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने सोमवार को सिकंदरा क्षेत्र में 21 लाख रुपये की एमडीएमए के साथ दो तस्कर गिरफ्तार कर लिए। पूछताछ में पता चला कि वह दिल्ली से 210 ग्राम एमडीएमए लेकर आए थे, जिसे मध्य प्रदेश के छतरपुर लेकर जा रहे थे। इसकी सप्लाई महाराष्ट्र और कोलकाता की रेव पार्टियों और डांस क्लब में होनी थी। मामले में एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एएनटीएफ के सीओ उमेश पंवार ने बताया कि दिल्ली से दो तस्करों के एमडीएमए लाने की सूचना मिली थी, जिस पर टीम लगाई गई। सिकंदरा क्षेत्र में दोनों तस्कर बस से जैसे ही उतरे, उन्हें पकड़ लिया गया। आरोपियों हमीरपुर के थाना माैदहा स्थित रतवा निवासी जयचंद यादव और राजेश यादव से 210 ग्राम एमडीएमए बरामद की गई। इसकी अनुमानित कीमत 21 लाख रुपये है। मामले में थाना सिकंदरा में प्राथमिकी दर्ज की गई। दोनों आरोपियों ने बताया कि वह साझेदार हैं। एक साल से मुंबई, कोलकाता, दिल्ली एनसीआर में एमडीएमए की सप्लाई कर रहे हैं। दो बार मुंबई और दो बार दिल्ली 300-300 ग्राम एमडीएमए ले जा चुके हैं। इस बार दिल्ली से छतरपुर लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन



तस्करी कर ला रहे नाईजीरियाई
निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि एमडीएमए को मेथिलीनडाइऑक्सी-एन-मेथेम्फेटामाइन कहा जाता है। इसका नशा कोकीन से भी घातक होता है। रेव पार्टियों और डांस क्लब में ज्यादा इस्तेमाल होता है। इसकी एक ग्राम की पुड़िया 5 से 6 हजार रुपये में बिकती है। एक पुड़िया से 3 बार तक नशा कर सकते हैं। यह भारत में प्रतिबंधित है, लेकिन नाईजीरियाई तस्कर लेकर आते हैं। एएनटीएफ की टीम ने पिछले दिनों थाना न्यू आगरा क्षेत्र में नशीले पदार्थ की तस्कर पकड़े थे, जिनमें एक टीवी कलाकार भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध तरीके से कर रहे तैयार
एएनटीएफ के मुताबिक, एमडीएमए अवैध रूप से बनाई जाती है। यह एक उत्तेजक दवा है, जो मतिभ्रम पैदा कर सकती है। इसे डिजाइनर ड्रग के रूप में जाना जाता है। यह टेबलेट और पाउडर के रूप में मिलती है। इसका प्रभाव 30 से 45 मिनट में शुरू होता है और तीन से छह घंटे तक रहता है। एमडीएमए की गोलियां अलग-अलग रंगों और आकारों में आती हैं। इसका प्रयोग करने वाले को लगता है कि यह उन्हें अच्छा महसूस कराएगी। कई दिनों तक बिना आराम के काम करने में मदद करेगी। यह बेहद खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed