{"_id":"6998b754ccb10b7f200ac359","slug":"two-locators-were-caught-and-handed-over-to-the-police-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-136412-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: दो लोकेटरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: दो लोकेटरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
Sat, 21 Feb 2026 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम अभिमन्यु कुमार ने दो लोकेटरों को पकड़ा है। अवैध खनन व परिवहन में लगे दो डंपर व एक पोकलैंड मशीन कब्जे में ली है।
क्षेत्र के परा, खेरा, पड़रा, कैंथा आदि गांवों के आसपास रात जेसीबी से मिट्टी का अवैध खनन होता था। वहीं टोला खंगारन गांव में रात के सन्नाटे में बालू का अवैध रूप से खनन किया जा रहा था। रात भर मिट्टी व बालू से भरे डंपर और ट्रैक्टर ट्रालियां सड़कों पर फर्राटे भरतीं थीं। अवैध खनन का समाचार अमर उजाला ने 13 जनवरी के अंक में राठ में छह लोकेटर, रात में अवैध खनन शीर्षक से प्रकाशित किया था।
एसडीएम अभिमन्यु कुमार ने बताया कि सीओ राजीव प्रताप सिंह के साथ रात में अवैध खनन की पड़ताल की। टोला खंगारन में अवैध खनन होता पाया गया। मौके से एक पोकलैंड मशीन व डंपर पकड़कर थाना पुलिस को सौंप दिया गया। रास्ते में लगे दो लोकेटरों को पकड़कर मझगवां थाना पुलिस अभिरक्षा में दे दिया है। एसडीएम ने बताया कि राठ में अवैध खनन की मिट्टी से भरा डंपर पकड़ा जिसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।