फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two killed in road accidents, two injured

सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल

Sun, 05 Jun 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 05 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents, two injured
accident - फोटो : ANI

हाईवे पर इंगोहटा गांव स्थित इंटर कालेज  मार्ग पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों के हेलमेट न लगाए होने की वजह से सिर में गंभीर चोटें लगी थीं। उधर उरई में उर्स देखने गए किशोर की मौत हो गई और साथी घायल हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इंगोहटा गांव निवासी मलखान प्रजापति का पुत्र टिल्लू (20) अपने दोस्त सुलेमान (21) पुत्र उस्मान के साथ बाइक से गांव के बस स्टैंड तक घूमने गया था। थोड़ी देर बाद दोनों घर लौट रहे थे तभी इंटर कालेज मार्ग के पास गिट्टी लादे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


दोनों उछलकर सड़क पर गिरे और हेलमेट न लगाए होने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अस्पताल ले गई जहां टिल्लू को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, सुलेमान को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उरई ब्यूरो के अनुसार,  हमीरपुर जनपद के राठ निवासी अशफाक (13) पुत्र अजमेरी अपने साथी अकमल(21) पुत्र आदिम के साथ कालपी में चल रहा उर्स देखने के लिए आया था। शुक्रवार को देर रात करीब एक बजे दोनों सड़क पार कर कुछ खाने का सामान खरीदने जा रहे थे। इस दौरान कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनाें को टक्कर मार दी।


इससे दोनाें युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद पुलिस व अकीदतमंदों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान अशफाक की मौत हो गई जबकि उसके  साथी अकमल की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टराें ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। किशोर की मौत की सूचना जैसे ही परिजनाें को मिली तो उनकी हालत खराब हो गई और वह बदहवास हालत में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और रोने बिलखने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed