{"_id":"5c5c765ebdec2256ab4e6555","slug":"two-houses-burnt-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे की चिंगारी से दो घरों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे की चिंगारी से दो घरों का सामान जला
Thu, 07 Feb 2019 11:48 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
Published by: SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
मेरापुर में आग बुझाते मोहल्लेवासी
- फोटो : अमर उजाला
चूल्हे की चिंगारी से कपड़ों में आग लग गई और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों ने पड़ोस के एक और मकान को चपेट में ले लिया। मोहल्ला वासियों ने घरों पर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। एक घंटे बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने भी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, मगर तब तक दोनों मकान के सामान जल गए। हादसे में करीब डेढ़ लाख का नुकसान होने का अनुमान है।
मेरापुर निवासी बरातीलाल ने बताया वह अपनी मां के साथ रहता है। बताया गुरुवार सुबह वह खाना बनाकर मजदूरी करने चला गया। तभी मां शिवकलिया चूल्हे की आग निकालकर फेंकने जा रही थी। आग की चिंगारी ने कपड़ों में आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
घर में धुआं देखकर मोहल्ले के लोगों ने घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। बताया एक घंटे बाद दमकल कर्मी पहुंचे तब आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित ने बताया कि आग से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बताया वर्ष 2016 में उसे इंदिरा आवास मिला था। जो बाढ़ में बह गया था।
विज्ञापन
तबसे वह मोहल्ले के अरुण शुक्ला के कच्चे मकान में किराये पर रह रहा है। वहीं उसके पास के राजेश सिंह के घर में आग की लपटों से सामान जल गया है। जिससे उसके अन्न, बिस्तर जलकर राख हो गए हैं। पीड़ितों ने लेखपाल को सूचना दी है।