{"_id":"5806674e4f1c1b716b703b38","slug":"truck-looted-cash-and-strove","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर नगदी व ट्रक लूटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट कर नगदी व ट्रक लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Tue, 18 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी-हमीरपुर फोरलेन पर सोमवार रात सरसई उदनपुर के पास एक ट्रक चालक को अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर उसके साथ लूटपाट की। बदमाश चालक से नगदी व ट्रक लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक को दबोच लिया है।
विज्ञापन
हमीरपुर-कालपी मार्ग में सोमवार की रात करीब दो बजे प्लास्टिक से लदा एक ट्रक जा रहा था। तभी सरसई-उदनपुर के सड़क में लकड़ी डालकर अज्ञात लुटेरों ने ट्रक को रोक लिया और चालक के साथ मारपीट कर नगदी ले गए। रात में गश्त कर रही पुलिस को जैसे मामले की जानकारी मिली। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से थाने में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
वहीं, सरसई गंाव के ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस इस मामले में ग्रामीणों को बेवजह परेशान कर रही है। थानाध्यक्ष बीपी मिश्रा ने बताया कि कदौरा थानाक्षेत्र में ट्रक लूट की घटना हुई है। सूचना पर सीमा पर उनके थाने की पुलिस गश्त पर थी, तभी गश्ती पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। जिससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने नाम बताने से इंकार किया है।
विज्ञापन