{"_id":"59077e2f4f1c1b3651442611","slug":"truck-collision-death-of-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों की भिड़ंत, चालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों की भिड़ंत, चालक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Mon, 01 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में गुमसुम बैठे परिजन।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात हाईवे पर दो ट्रक आमने-सामने भिड़ गए। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। ट्रक चालक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। एक ट्रक कबरई से गिट्टी लादकर रविवार रात कानपुर जा रहा था। रात करीब 11 बजे जब ट्रक हिंदुस्तान यूनीलीवर के गोदाम के समीप पहुंचा।
विज्ञापन
तभी कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक वृंदावन (50) निवासी रतौली थाना बिवांर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने चालक की मौत की जानकारी उसके परिजनाें को दी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि दूसरे ट्रक का चालक व हेल्पर मामूली रूप से चुटहिल हुए और वह ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने दोनों वाहनों को लेकर पुलिस चौकी में खड़ा करवा दिया है।
विज्ञापन