फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Tractor trolley and four wheeler collided face to face

ट्रैक्टर ट्राली व चार पहिया वाहन की आमने सामने हुई टक्कर

Fri, 18 Jun 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Tractor trolley and four wheeler collided face to face
बांदा मार्ग में टेढ़ा पारा के बीच हुई सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त अर्टिगा गाड़ी। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। थाना सुमेरपुर के बांदा मार्ग में टेढ़ा पारा के बीच बरगदिया मोड़ के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार में आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई, जिसमें सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, वहीं घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बांदा जिले के खप्टिहाखुर्द निवासी रघुनाथ (40) पुत्र सुखदेव गांव निवासी रामकिशोर (43) व अन्य ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर ट्राली पर भरुआसुमेरपुर कस्बे बाजार करने आए थे। देर शाम करीब साढ़े सात बजे वापस जाते समय टेढ़ा पारा के बीच बरगदिया मोड़ के निकट बांदा की ओर से आ रही कार की आमने सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे में ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। ट्राली के नीचे रघुनाथ दब गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामकिशोर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायल को सुमेरपुर कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed