{"_id":"57279b724f1c1be9645cd439","slug":"took-water-by-link-pipe-in-leakege","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीकेज में पाइप जोड़कर जुटा रहे पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीकेज में पाइप जोड़कर जुटा रहे पानी
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Mon, 02 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी डेरा में लीकेज पाइप लाइन पर लगाया गया प्लास्टिक का पाइप।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूखे बुंदेलखंड में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। नहर किनारे बसे पहाड़ी डेरा में भी यही हाल है। यहां न तो कुआं है और न ही हैंडपंप। प्यास बुझाने के लिए एक नलकूप ही सहारा है, लेकिन इसकी मेन पाइप लाइन लीकेज होने से पानी बर्बाद हो रहा है। इसे देख लोगों ने लीकेज की जगह पाइप जोड़कर पानी जुटाना शुरू कर दिया है। इस पर भी जल संस्थान लाइन ठीक कराने की जगह ग्रामीणों द्वारा ही पाइप लाइन तोड़ने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
पहाड़ी-भिटारी पेयजल योजना 30 साल से संचालित है। इस योजना की टंकी अलरा गांव में स्थापित है। पेयजल योजना के तहत नलकूप संख्या-दो पहाड़ी गांव के निकट नहर किनारे लगाया गया है। इस नलकूप से टंकी भरी जाती है। टंकी से निकली मेन पाइप लाइन गांवों के अंदर जाती है। इसमें कई स्थानों पर लीकेज होने से गहरौली और पहाड़ी गांव में पानी नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन
गहरौली गांव में ऊंचाई के क्षेत्रों में ज्यादा संकट है। इसके बावजद जलसंस्थान इसे ठीक नहीं करा रहा। समस्या का समाधान न होने पर पहाड़ी डेरा के लोगों ने इसका हल निकाला है। डेरा निवासी जयदेवी इसी लीकेज पर लगाए गए पाइप से तसला भरते मिली। उन्होंने बताया कि भइया टंकी वाले कनेक्शन नहीं दे रहे हैं। यहां कई साल से पाइप लाइन लीकेज है। उसी स्थान पर बड़ा पाइप लगाने के बाद प्लास्टिक की छोटी पाइप डालकर पानी निकालने की जुगाड़ बना ली है। अन्य लोग भी इसी तरह पानी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन