फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Three Bike rider injured in ‍bus collision

बस की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल

Mon, 24 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 24 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Three Bike rider injured in bus collision
घायल सरजेंद्र उर्फ सुनील का इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला

भाई का पोस्टमार्टम में कस्बा आ रहे बाइक सवारों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक में सवार तीन लोग घायल हो गए। नाजुक हालत होने पर झांसी ले जाया गया।

विज्ञापन


कोतवाली के धनौरी गांव निवासी मनोज कुमार लोधी पुत्र छोटेलाल लोधी अकौना गांव के जूनियर स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत था। शनिवार की शाम उसने जमकर शराब पी। हालत खराब होने पर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के लिए रात में शव अस्पताल में रखवा गया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह करीब नौ बजे मृतक मनोज कुमार का छोटा भाई सुरजेंद्र उर्फ सुनील अपने साले पवन कुमार पुत्र खेमचंद्र निवासी लौधामऊ थाना मुस्करा और पवन के दोस्त दिनेश पुत्र जगदीश निवासी खडे़ही लोधन के साथ पोस्टमार्टम हाउस आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 राठ-हमीरपुर मार्ग पर धनौरी गांव स्थित मंडी के सामने राठ से मुस्करा जा रही रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बस चालक को मुस्करा थाना पुलिस ने पकड़ लिया। दुर्घटना की खबर लगते ही अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed