{"_id":"89d356d83cdc6c4da9fa535239d43b13","slug":"three-accused-got-life-time-imprisonment-in-triple-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहरे हत्याकांड के तीन आरोपियों को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहरे हत्याकांड के तीन आरोपियों को उम्रकैद
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
Updated Fri, 06 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना राठ के चिल्ली गांव में सात वर्ष पूर्व प्रधानी के चुनाव की रंजिश में हुए तिहरे हत्याकांड के मामले में शुक्रवार को अपर सत्र एवं जिला न्यायाधीश देवेंद्र कुमार गर्ग की अदालत में सुनवाई हुई। इसमें तीन हत्यारोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
न्यायालय के शासकीय अधिवक्ता शैलेश स्वरूप चौरसिया ने बताया कि कोतवाली राठ के चिल्ली गांव में 11 नवंबर 2008 की शाम 5:30 बजे हनुमान राजपूत एक दुकान पर खड़ा था। तभी गांव के ही महिपाल, गुलाब और साबिर असलहे लेकर पहुंचे और हनुमान के साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
इस पर हनुमान ने शोर मचाया तो उसका भतीजा मुन्ना पुत्र वंशीधर, मुन्ना उर्फ नवल किशोर के अलावा पड़ोसी 12 वर्षीय कपिल पुत्र राजू राजपूत मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। ये देख हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में हनुमान बच निकला।
विज्ञापन
जबकि बालक कपिल समेत मुन्ना और नवल किशोर की गोली लगने से मौत हो गई। शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि हनुमान और महिपाल के बीच प्रधानी चुनाव को लेकर रंजिश चल रही थी। शुक्रवार को इस मुकदमे की सुनवाई के बाद साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने अभियुक्त महिपाल, गुलाब और साबिर को दोषी पाया। तीनों को उम्रकैद के साथ 32-32 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है।