फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   There has been no water in the pipeline in Bharkhari for two and a half years

Hamirpur News: भरखरी में ढाई साल से पाइपलाइन में नहीं आया पानी

Sun, 31 May 2026 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
There has been no water in the pipeline in Bharkhari for two and a half years
बिवांर (हमीरपुर)। विकासखंड मुस्करा के भरखरी गांव के रामजानकी मोहल्ले के लोग बीते ढाई वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाई गई लेकिन पानी की आपूर्ति आज तक शुरू नहीं हुई है। ग्रामीणों को पानी के लिए दूर पुराने कुओं तक जाना पड़ता है। गोविंददास, लवकुश और अन्य ग्रामीणों ने कई बार अफसरों से शिकायत की है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई। जल जीवन मिशन के जिम्मेदार झूठी रिपोर्ट भेजकर लीकेज ठीक करने का दावा करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वहां कोई लीकेज नहीं बल्कि पानी ही नहीं आता है। जल जीवन मिशन के प्रोजेक्ट मैनेजर अविनाश पांडेय ने मामले की जानकारी न होने की बात कही। उन्होंने टीम भेजकर पानी की आपूर्ति शुरू कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed