{"_id":"8050290c65a368d859f79ee03cdeb8d6","slug":"theft-in-a-temple-and-local-school-in-dhaneta-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनेटा के मंदिर और स्कूल में सेंधमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनेटा के मंदिर और स्कूल में सेंधमारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, ध्ानेटा
Updated Thu, 12 Nov 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनेटा (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत धनेटा में शातिरों ने एक मंदिर और स्कूल में चोरी को अंजाम दिया। कस्बे के त्रिमूर्ति मंदिर में शातिरों ने सेंधमारी की है। मंदिर से शातिर दानपात्र, कंबल और पांच पीतल के कमंडल ले उड़े। इसके बाद शातिरों ने एक निजी स्कूल में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के अगले दिन शातिरों ने कन्या स्कूल धनेटा में भी चोरी की है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह त्रिमूर्ति मंदिर के पुजारी ने देखा कि मंदिर के मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा है। मंदिर के अंदर जाकर देखा तो मंदिर का दानपात्र, पांच पीतल के कमंडल, दो कंबल और दानपात्र गायब थे। कुछ ही देर में पुजारी को शोर सुनाई दिया। शोर सुनकर पुजारी साथ लगते एक निजी स्कूल के पास पहुंचा तो देखा कि मंदिर का कंबल स्कूल के पास पड़ा है। स्कूल के ताले टूटे पड़े थे। निजी स्कूल से शातिरों को कुछ भी हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
वहीं, बुधवार रात दोबारा शातिरों ने कन्या पाठशाला धनेटा में चोरी की। वीरवार सुबह चपरासी स्कूल पहुंचा तो उसने देखा की दरवाजों के ताले टूटे पड़े हैं। कमरे में रखी अलमारियों के ताले भी टूटे थे। इनमें रखा सामान बिखरा पड़ा था। शातिर स्कूल के लॉकर से करीब 11 हजार रुपये की नकदी ले उड़े थे। चोरी की सूचना उसने मुख्याध्यापक किशोरी लाल को दी। किशोरी लाल ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस थाना नादौन में की।
विज्ञापन
पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसआई जगतार सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही शातिरों को सुराग लगा लिया जाएगा।