फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The young man was taken hostage, beaten and thrown on the roadside in a half-dead condition.

Hamirpur News: युवक को बंधक बनाकर पीटा, अधमरी हालत में सड़क किनारे फेंका

Wed, 20 May 2026 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The young man was taken hostage, beaten and thrown on the roadside in a half-dead condition.
भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के टेढ़ा गांव में कुछ लोगों ने मोटरसाइकिल स्टार्ट कराने के बहाने अनुसूचित जाति के एक युवक को घर बुलाकर बंधक बना लिया और लाठी-डंडों व बेल्ट से पीटा। गंभीर रूप से घायल युवक को आरोपी अधमरी हालत में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन


टेढ़ा गांव निवासी संदीप ने बताया कि गांव के कुछ दबंगों ने मोटरसाइकिल स्टार्ट कराने के लिए अपने घर बुलाया था। उसके पहुंचते ही आरोपियों ने उसे कमरे में बंद कर लिया और लाठी, डंडों तथा बेल्ट से जमकर मारपीट की। पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसको घर के बाहर सड़क किनारे फेंककर भाग गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन


चिकित्सकों के अनुसार युवक के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान हैं। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायती पत्र पर पुलिस ने जगमोहन उर्फ मुन्नू बउआ आदि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed