फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The truck hit a tree in the fog , killing two people , including the driver

कोहरे के कारण पेड़ से टकराया ट्रक, चालक समेत दो लोगों की मौत

Fri, 02 Jan 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 02 Jan 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
The truck hit a tree in the fog , killing two people , including the driver

अत्यधिक कोहरे के चलते बीती रात अनियंत्रित डंफर हाईवे पर नारायनपुर गांव के पास एक पेड़ में जा टकराया, जिसमें चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सुमेरपुर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल खलासी को कानपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


बुधवार की रात करीब 10 बजे फतेहपुर जनपद के चांदपुर थानाक्षेत्र के गांगपुर गांव निवासी चालक वीरेंद्र (30) पुत्र छेदीलाल अपने खलासी मोनू (20) पुत्र सूरजबली निवासी महमूदपुर थाना बिंदकी जनपद फतेहपुर व एक अज्ञात युवक के साथ कबरई गिट्टी लेने जा रहे थे।

विज्ञापन


तभी सुमेरपुर थानाक्षेत्र के हाईवे किनारे गांव नारायनपुर के पास कोहरे के बीच सामने से आ रहे वाहन की तेज लाइट पड़ने पर डंफर का संतुलन बिगड़ गया और डंफर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दुर्घटना में डंफर में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुमेरपुर पुलिस को सूचना मिलने पर 108 नंबर एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान चालक वीरेंद्र व अज्ञात युवक की मौत हो गई।


जबकि खलासी को इलाज के लिए कानपुर रिफर कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। चालक के परिजन सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मगर अज्ञात युवक के शव की अभी तक शिनाख्त नही हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed