फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The procession was to come in April, gave life

युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Sat, 15 Jan 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The procession was to come in April, gave life
राठ। मझगवां थाने के गोहानी गांव में अज्ञात कारणों से युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवती की अप्रैल में शादी होनी थी।
विज्ञापन

गोहानी गांव के जयराम राजपूत ने बताया कि शुक्रवार को हरपालपुर थाना मध्यप्रदेश के चिरवारी गांव त्रयोदशी में शामिल होने गए थे। पुत्र हरिओम मौदहा के लहचूरा बांध में मकर संक्रांति पर स्नान करने गए थे। घर में पत्नी भवानी देवी व पुत्री नीरज (22) थीं। पत्नी कुछ देर के लिए काम से बाहर चलीं गईं। तभी सूना घर पाकर नीरज ने दुपट्टे से पंखे के सहारे फांसी लगा ली। जब तक परिजनों को जानकारी हुई उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। जयराम ने बताया कि मृतका पुत्री का रिश्ता जरिया थाने के पुरैनी गांव निवासी प्रदीप के साथ तय कर दिया था। 22 अप्रैल को बारात आनी थी। बेटी ने ऐसा कदम क्यों उठाया उन्हें नहीं पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed