{"_id":"588e24aa4f1c1b7c3de8039a","slug":"the-process-of-nomination-of-candidates-starting-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sun, 29 Jan 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
लगाई गई बैरीकेडिंग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में हमीरपुर और राठ विधानसभा की नामांकन प्रक्रिया सोमवार (30 जनवरी) से शुरू हो रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रौतेला ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 30 जनवरी से छह फरवरी तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच सात फरवरी को होगी। नाम वापसी
की प्रक्रिया नौ फरवरी को पूरी की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि नाम वापसी तक कलक्ट्रेट परिसर के अंदर व बाहर की कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट व सीओ की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि एसडीएम मौदहा मोहम्मद रिजवान व सीओ सरीला वैभव पांडेय 30 जनवरी से
नौ फरवरी तक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक कलक्ट्रेट परिसर की बाहरी संपूर्ण क्षेत्र में शांति व्यवस्था का कार्य देखेंगे। डिप्टी कलक्टर शिवप्रकाश अग्रवाल व सीओ मौदहा रमेशनाथ सिंह कलक्ट्रेट परिसर के भीतरी क्षेत्र का कार्य देखेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया हमीरपुर विधानसभा के लिए न्यायालय चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी व राठ विधानसभा के लिए नामांकन पत्र न्यायालय उप संचालक चकबंदी कार्यालय में स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव प्रक्रिया:
नामांकन: 30 जनवरी से छह फरवरी तक
नामांकन पत्रों की जांच: सात फरवरी
नाम वापसी: नौ फरवरी
मतदान: 23 फरवरी
मतगणना: 11 मार्च