हमीरपुर।अधिवक्ता संघ के बैनर तले होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। अधिवक्ता संघ के भवन में अधिवक्ताओं ने फूल होली खेलकर एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। कार्यक्रम में पहुंचे सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने भी अधिवक्ताओं के संग होली खेली। शुक्रवार को होली मिलन समारोह में अधिवक्ताओं ने कहा कि होली आपसी प्रेम सौहार्द का पर्व है। इसमें किसी को बुरा नहीं मानना चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा बृजकिशोर गुप्ता , अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, महामंत्री अश्विनी प्रजापति ,फूल सिंह कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी, राम सिंह राजपूत, गोविंद राम द्विवेदी ने भी गुलाल लगाकर आपसी सौहार्द का संदेश दिया। इस मौके पर अधिवक्ता अनिल शुक्ला, राजेश श्रीवास ,गुलाब यादव, महिपाल प्रजापति, अजय कुमार शर्मा, अजय पालीवाल, चंद्र भूषण पाल मौजूद रहे। यहां पर जिला अधिवक्ता संघ के महामंत्री अश्वनी कुमार प्रजापति ने सदर विधायक को एक ज्ञापन सौंप कर जिला न्यायालय परिसर में स्थित अधिवक्ताओं के चेम्बर बनवाने की मांग की।