{"_id":"646e4dac87d804ce650ec2e4","slug":"the-issue-of-power-cut-dominated-the-meeting-of-the-in-charge-minister-hamirpur-news-c-12-1-251132-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: प्रभारी मंत्री की बैठक में छाया रहा बिजली कटौती का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: प्रभारी मंत्री की बैठक में छाया रहा बिजली कटौती का मुद्दा
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के प्रभारी एवं श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्य एवं कानून व्यवस्था को लेकर बैठक संपन्न हुई। इस मौके पर बैंकर्स समिति ,उद्योग बंधु एवं कर करेत्तर की भी समीक्षा बैठक की गई। प्रभारी मंत्री ने उद्योग बंधु व व्यापार बंधुओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को निस्तारण के लिए निर्देशित किया। वहीं बैठक में बिजली की समस्या का मुद्दा छाया रहा। प्रभारी मंत्री ने सुमेरपुर फैक्ट्री एरिया में विद्युत लाइन काफी नीचे होने की समस्या पर मंत्री ने उच्चीकरण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मुख्यमंत्री की अपेक्षा के अनुसार अपने विभागीय कार्यों को संपादित किया जाए। गेहूं उठान समय से न कराने पर संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई की जाए। कहा कि पशु आश्रय स्थलों में चारा, पानी, भूसा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। किसी भी दशा में कोई भी अन्ना पशु सड़क पर नहीं दिखना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने बिजली की समस्या बताई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि विद्युत विभाग की ओर से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार निर्धारित अवधि तक विद्युत की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। ट्रांसफार्मर समय से बदले जाएं। जनपद में अराजक तत्वों व गुंडों पर निरंतर कार्रवाई की जाए। इस दौरान जिला अध्यक्ष ब्रज किशोर गुप्ता, विधायक राठ मनीषा अनुरागी, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी, जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण, एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा, एडीएम रमेश चंद्र, एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार यादव, कुरारा नगर पंचायत आशा रानी कबीर आदि मौजूद रहे।
मनोहर लाल पंथ ने मंगलवार रात गोहांड विकासखंड के जराखर में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। मंत्री ने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाएगा। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने अमृत सरोवर एवं ग्राम सचिवालय का अवलोकन किया तथा उसकी भव्यता की सराहना की। इस दौरान ग्राम प्रधान कमलेेश जराखर समेत आला अधिकारी मौजूद रहे।