फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The death of a young man running bike stolen

बाइक चुराकर भाग रहे युवक की मौत

Wed, 07 Jan 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 07 Jan 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन

रमेड़ीडांडा मोहल्ले से बाइक चुराकर भाग रहे चोरों की

विज्ञापन
अनियंत्रित बाइक हाइवे पर कानपुर नगर के सजेती थानाक्षेत्र के आनूपुर मोड़ के पास किसी ट्रक से टकरा गई।

इस हादसे में बाइक चला रहे चोर की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की हालत गंभीर होने पर कोतवाली पुलिस बिना बात किए बैरंग लौट आई।

कोतवाली के रमेड़ी डांडा निवासी संदीप पुत्र बृजेंद्र नारायण अग्निहोत्री ने बुधवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी।

रात करीब 11 बजे तक बाइक खड़ी थी। इसके बाद वह लोग सो गए। सुबह देखा कि बाइक गायब है। दोपहर बाद पता चला कि कानपुर नगर के सजेती थानाक्षेत्र के आनूपुर मोड़ के पास एक बाइक का एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई है, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पीके यादव ने बताया कि घटना की पूरी तहकीकात के लिए उपनिरीक्षक देवेंद्र यादव को मय फोर्स के कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा है। सब इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि मुख्यालय से चोरी कर ले जाई रही बाइक से दुघर्टना हुई है।

इसमें बाइक ले जा रहे विष्णु उर्फ सुनील (19) पुत्र इंद्रपाल धोबी निवासी लौकाहा थाना घाटमपुर की मौके पर मौत हुई है, जबकि बाइक पर पीछे बैठे गोयम (18) पुत्र भूरा निवासी हरदौली थाना घाटमपुर गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया कि घायल के परिजन अस्पताल आ चुके हैं। घायल की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसके बयान नहीं हो सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed