फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Teenager kidnapped and molested

हमीरपुरः किशोरी संग किया सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 17 Sep 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Teenager kidnapped and molested
हमीरपुर। 23 जुलाई की रात करीब एक बजे किशोरी को घर से अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। डेढ़ माह बाद पुलिस ने पीड़िता को दिल्ली से बरामद किया है। शुक्रवार को पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पीड़िता ने पांच लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस तीन आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व अपहरण का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जिले में महिलाओं के साथ एक के बाद एक हो रही आपराधिक घटनाओं में पुलिस लगाम लगाने में असफल है। इससे अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। मुस्करा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि 23 जुलाई की रात करीब एक बजे घर में सो रही उसकी नाबालिग पुत्री (13) को मुंह में कपड़ा बांधकर गांव के जितेंद्र उर्फ कल्लू, अनिल, पुन्नू, मनोज यादव व कैलाश खंगार अपहरण कर ले गए थे।
विज्ञापन

इसकी तहरीर उसने 23 जुलाई को पुलिस को दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज न कर उसकी तहरीर फाड़कर फेंक दी थी और अपनी मर्जी से पांच की जगह दो आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। जिस पर उसने एसपी सहित राज्य महिला आयोग, मानवाधिकार व मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पुत्री को दिल्ली के खिजड़ा से बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी शुभम पटेल ने बताया कि मुस्करा पुलिस ने 23 जुलाई को दो लोगों के खिलाफ अपहरण करने का मामला दर्ज किया था। बताया कि पीड़िता की तलाश में सर्विलांस व पुलिस की दो टीमें लगाई गई थी। किशोरी को गुरुवार को दिल्ली से खोज लिया गया। शुक्रवार को पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। कहा कि पीड़िता के बयानों के आधार पर दुष्कर्म की धारा तरमीम कर दो आरोपियों जितेंद्र उर्फ कल्लू व अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस ने पीड़ित की कराई डीएनए जांच
पुलिस ने पीड़िता की आंतरिक जांच कराई है। चिकित्सक ने पीड़िता के कपड़े, ब्लड, स्वाब आदि की स्लाइड बनाकर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा है। वहीं आरोपियों की भी जांच कराई गई है।

मुख्यमंत्री से सीबीआई जांच की मांग
दहेज निवारण एवं समाज कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर नरायण यादव ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed