फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Teenager dies after tractor overturns

ट्रैक्टर पलटने से मूकबधिर किशोर की दबकर मौत

Mon, 13 Jun 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies after tractor overturns
कुरारा (हमीरपुर)। कुरारा थानाक्षेत्र के कोतूपुर गांव निवासी मूकबधिर किशोर की ट्रैक्टर पलटने से दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मृतक के पिता छोटे राजा ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे गांव निवासी ट्रैक्टर चालक मथुरा उर्फ बउवन रामफूल का ट्रैक्टर लेकर गांव से डेरा जा रहा था। जिसमें चालक ने उसके 15 वर्षीय मूक बधिर पुत्र धनराज व मनीष को बैठा रखा था। बताया कि आरोपी ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर भगाते हुए गांव के बाहर पटिया मोड़ के पास पलटा दिया। जिससे उस पर सवार उसके पुत्र की दबकर मौत हो गई। वहीं मनीष को गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed