{"_id":"677ebb181e774b0a8d0f3b29","slug":"sunshine-came-out-after-seven-days-ineffective-in-front-of-melting-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-119675-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सात दिन बाद निकली धूप, गलन के आगे बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सात दिन बाद निकली धूप, गलन के आगे बेअसर
Wed, 08 Jan 2025 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर/भरुआ सुमेरपुर। बुधवार को सात दिन बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन गलन के आगे धूप बेअसर दिखी। हालांकि मंगलवार की तुलना में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ।
ठंड एवं कोहरे का कहर पिछले 10 दिनों से निरंतर जारी है। वहीं, धूप निकलने से किसानों ने राहत महसूस की है। किसानों का मानना है कि धूप से दलहनी एवं तिलहनी फसलों को राहत मिलेगी और कोहरे के कारण पनप रहे कीट पतंगों से मुक्ति मिलेगी।
बुधवार को अधिकतम तापमान 17.2 व न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार सुबह ठंड का असर जानवरों पर भी देखने को मिला। सुबह एक बंदर ठंड से सिकुड़ता हुआ आग के पास आकर बैठ गया।