फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Suicide by hanging himself from the controversy wife

पत्नी से विवाद पर फांसी लगाकर जान दी

Tue, 11 Oct 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Tue, 11 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Suicide by hanging himself from the controversy wife
घटनास्थल पर रोत बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर। किसी बात को लेकर पत्नी से हुए विवाद के पति ने जंगल में जाकर पेड़  पर लटककर फांसी लगा आत्महत्या कर ली। जंगल में बकरी चरा रहे चरवाहों ने शव देख उसके परिजनों को सूचना दी। जहां पत्नी व उसके  बच्चों का रो रोकर बुराहाल है। मुख्यालय के गौरादेवी मोहल्ला निवासी लक्ष्मीनारायण निषाद का पुत्र राजेश निषाद (40) मोहल्ले में ही बंधे के पास मकान बनाकर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। पहले राजेश ड्राइवरी करता था जो अब मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक मंगलवार की सुबह राजेश का पत्नी से किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ।

विज्ञापन


इसके बाद वह घर से निकल गया। जहां शाम को सिटी फारेस्ट के पास चांदमारी वाले इलाके के पास बकरी चरा रहे चरावाहे ने यहां लगे एक बबूल के पेड़  से उसका शव लटका देख शिनाख्त की। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त राजेश के रूप में की। मृतक अपने पीछे दो लड़कियां व एक लड़का छोड़ गया है। राजेश की मौत के बाद से पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के पीछे मोहल्ले वाले यह भी कहते नजर आए कि राजेश अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed