फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   student drowned in betwa river

दोस्तों के साथ नदी नहाने गया किशोर डूबा

Sun, 20 Mar 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
student drowned in betwa river
सरीला (हमीरपुर)। जरिया थानाक्षेत्र के चंडौत गांव स्थित बेतवा नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया आठवीं कक्षा का छात्र गहरे गड्ढे में चला गया। देखते ही देखते वह पानी में डूब गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नदी में लड़के की तलाश कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इधर, घटना के सात घंटे बाद गोताखोरों के न पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

चंडौत गांव निवासी वीरेंद्र चौरसिया का बेटा अभिषेक गांव के ही जूनियर विद्यालय में पढ़ता था। रविवार की सुबह 10 बजे वह दोस्त विकास (15) व सुपन (16) के साथ गांव किनारे बेतवा नदी में नहाने के लिए गया था। तीनों दोस्त नदी में नहा रहे थे। उसी दौरान अभिषेक जालौन जिले की कहटा मौरंग खदान के गहरे गड्ढे में चला गया। उसे पानी में डूबता देख दोस्तों के शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई। इस पर नदी में नहा रहे ग्रामीणों ने अभिषेक को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। ग्रामीणों ने बताया कि कहटा मौरंग खदान के कारोबारियों ने नदी में 40 से 50 फीट गहराई तक मौरंग खनन किया है। इससे नदी में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन्हीं में एक गड्ढे में अभिषेक डूब गया है। वीरेंद्र चौरसिया ने बताया कि अभिषेक उनके चार बेटे व बेटियों में दूसरे नंबर का है। घटना की सूचना मिलते ही नदी किनारे ग्रामीणों का भीड़ लग गई। परिजन वहां बैठकर बिलखते रहे। थानाध्यक्ष राम आसरे सरोज ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से अभिषेक की नदी में खोज कराई जा रही है। अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है। गोताखोरों को भी बुलाया गया है। सोमवार को भी अभिषेक की नदी में तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन

तैरने का शौक बन गया आफत
आटा(जालौन)। परिजनों के अनुसार अभिषेक को छोटी उम्र से ही तैरने का शौक था। उसकी उम्र के कई दोस्त तैर भी लेते थे। वह अक्सर उनसे तैरना सिखाने को लेकर हठ करता था। रविवार को वह गर्मी होने की वजह से दोस्त आकाश के साथ नहाने गया था। नहाते वक्त ही उसने आकाश से तैरने का तरीका पूछा और नदी में ही अभ्यास करने लगा। गहराई में चले जाने से वह संभल नहीं पाया और डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed