{"_id":"6a0cb31a5663944c6601da99","slug":"strategy-of-movement-made-in-ingohta-to-stop-increasing-accidents-on-the-highway-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-140290-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: हाईवे पर बढ़ते हादसे रोकने के लिए इंगोहटा में बनी आंदोलन की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: हाईवे पर बढ़ते हादसे रोकने के लिए इंगोहटा में बनी आंदोलन की रणनीति
विज्ञापन
फोटो 19 एचएएमपी 46- हाईवे पर डिवाइडर बनाने की मुहिम में बैठक करते सामाजिक कार्यकर्ता। संवाद
भरुआ सुमेरपुर। नेशनल हाईवे-34 पर लगातार हो रहे भीषण सड़क हादसों को रोकने के लिए मंगलवार को ग्राम इंगोहटा में बैठक आयोजित की गई। इसमें ग्राम प्रधानों, क्षेत्रीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रस्तावित आंदोलन को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया।
बता दें कि सोमवार को कस्बा सुमेरपुर स्थित गायत्री तपोभूमि के विरक्त आश्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक हुई थी, जिसमें हाईवे हादसों के खिलाफ वृहद आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया था। उसी क्रम में मंगलवार शाम इंगोहटा क्षेत्रीय सहकारी समिति प्रांगण में दूसरी बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मौजूद लोगों ने हाईवे पर बढ़ते हादसों पर चिंता जताते हुए डिवाइडर निर्माण और सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर व्यापक जनआंदोलन चलाने की रूपरेखा तैयार की।
साथ ही हादसों में घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए सदर अस्पताल में दो से अधिक सर्जनों की तैनाती समेत अन्य आवश्यक मांगें शासन-प्रशासन के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में बुंदेलखंड नव निर्माण समिति के अध्यक्ष विनय तिवारी, रविंद्र कुमार भारतवंशी, अभय प्रताप सिंह, देव सिंह नदेहरा, इंगोहटा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुरु प्रताप सिंह, मनु सिंह, योगेंद्र दीक्षित, राजू सिंह, अजय प्रताप सिंह, रिपुदमन सिंह भदौरिया, नफीस खां, विनोद साहू, प्रधान सुंदरलाल प्रजापति, अखिलेश कुशवाहा, अभिषेक द्विवेदी, भोला सिंह मौजूद रहे।