{"_id":"6285322ca8815476e27fd35e","slug":"stay-away-from-unknown-avoid-sharing-photos-hamirpur-news-knp697530997","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपरचितों से सोशल मीडिया में बनाएं दूरी, फोटो शेयर करने से बचें छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपरचितों से सोशल मीडिया में बनाएं दूरी, फोटो शेयर करने से बचें छात्राएं
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति से दोस्ती न करें। व्यक्तिगत जानकारी व फोटो किसी से शेयर न करें। उसका दुरुपयोग हो सकता है। यह बात सीओ अभय नारायण राय ने महिला सुरक्षा व साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते हुए कही।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। सीओ ने छात्राओं से कहा कि सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करें। साइबर क्राइम में फंसने पर तत्काल पुलिस का सहयोग लें। एटीएम में पैसे निकालते वक्त अपना कार्ड किसी व्यक्ति को न दें। सड़क पर यातायात नियमों का पालन करें। हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। असामाजिक तत्वों से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस की मदद से अपने खिलाफ होने वाले उत्पीड़न व अपराधों का डट कर मुकाबला करें। कार्यक्रम में सीओ ने छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए।
इस अवसर पर ट्रेनी सीओ आशीष कुमार यादव, शिक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव, राधेश्याम गुप्ता, कुनाल कुमार, रोहित कुमार, गुरुवेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
सवाल : महिला सुरक्षा की बड़ी बड़ी बातें कीं जातीं हैं। फिर भी महिला उत्पीड़न के मामलों में कमी क्यों नहीं आ रही है।
जवाब: महिला उत्पीड़न के खिलाफ समाज को सजग होकर आवाज उठाने की आवश्यकता है। पास पड़ोस में महिला उत्पीड़न का मामला सामने आता है तो सबसे पहले पुलिस को सूचना दें। 112, 1090 व 1076 हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं। महिलाओं को अपने खिलाफ होने वाले अपराधों के लिए स्वयं आगे आना होगा। पुलिस उनकी सहायता के लिए है।
विज्ञापन
सादिया : साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इन पर रोक क्यों नहीं लग रही। ठगी का शिकार होने पर क्या किया जाए।
- जवाब: साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाए हुए है। लोगों को भी इस बारे में सजग किया जा रहा है। उन्होंने कहा किसी भी व्यक्ति को अपनी कोई भी जानकारी अथवा ओटीपी कभी न बताएं। किसी अपरिचित व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक न खोलें। साइबर ठगी का शिकार होने पर साइबर सेल अथवा नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना जरूर दें।