फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Son-in-law sets himself on fire in in-laws' house, serious

ससुराल आए दामाद ने खुदकुशी का किया प्रयास

Wed, 22 Dec 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law sets himself on fire in in-laws' house, serious
मुस्करा। उरई से कस्बे के चारथोक मोहल्ला में ससुराल आए युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। बुझाने में पत्नी भी झुलस गई। दोनों को सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

चार थोक निवासी मातादीन अहिरवार ने बताया कि मुस्करा कस्बे के नया रामनगर में मनीष (27) के साथ उसकी पुत्री की शादी हुई है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे उनका दामाद मनीष बाइक से घर आया और दरवाजे पर गाली गलौज करने लगा। बोतल में लेकर आए पेट्रोल को अपने ऊपर डालकर कर आग लगा ली। दामाद को बचाने में उनकी पुत्री वंदना भी झुलस गई हैं। पत्नी वंदना ने बताया कि उनका पति उसके साथ मारपीट करता हैं। साथ ही वह शराब, जुआं का लती हैं। संतान न होने से आए दिन प्रताड़ित करता है। मंगलवार को मनीष बिना बताए घर आ गए और दरवाजे पर खड़े होकर गाली गलौज कर अपने साथ उरई चलने को कहा। उसने कल चलने को कहा तो इसी बात पर शोर मचाते हुए आग लगा ली। सीएचसी इमरजेंसी में तैनात डॉ. हेमंत दशारिया ने बताया कि आग से मनीष 50 फीसदी जल चुका है। जिसका प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed