फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Shameful: Girl gang raped in Hamirpur, family was living in open due to house collapse due to flood

शर्मनाक: हमीरपुर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, बाढ़ से घर गिरने के कारण परिवार खुले में रह रहा था

Sat, 04 Sep 2021 09:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 04 Sep 2021 09:38 AM IST
विज्ञापन
Shameful: Girl gang raped in Hamirpur, family was living in open due to house collapse due to flood
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
हमीरपुर शहर कोतवाली के एक गांव में घर के बाहर सो रही 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बेतवा नदी की बाढ़ में घर गिरने के कारण किशोरी परिवार समेत घर के पास खुले स्थान पर रह रही है। वहीं तीन युवकों ने किशोरी के साथ हैवानियत की।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। शहर के निकटवर्ती एक गांव निवासी व्यक्ति का कच्चा घर बेतवा नदी की बाढ़ में गिर चुका है। वह परिवार समेत खुले आसमान के नीचे रह रहा है।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने बताया कि गांव निवासी अनुराग व गोविंदा व पत्योरा निवासी कामता लंबे समय से उसकी बेटी को परेशान कर रहे थे। तीनों ट्रैक्टर चालक हैं। शुक्रवार की तड़के करीब तीन बजे नशे की हालत में तीनों ने घर के बाहर खुले आसमान के नीचे सो रही बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीणों के पहुंचते ही तीनों भाग निकले। सीओ अनुराग सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर शहर कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता का शनिवार को मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed