{"_id":"6aeb7d533bed94b6be04f447","slug":"second-accused-arrested-in-murder-of-three-year-old-girl-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-147291-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: तीन वर्षीय बच्ची की हत्या में दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: तीन वर्षीय बच्ची की हत्या में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। मुस्करा में तीन वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी गोविंद अहिरवार को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे चंदौरा रोड स्थित नहर पुलिया के पास से पकड़ा गया। उसे बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में गिरफ्तार हीरालाल अहिरवार को बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे जिला अस्पताल से जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार गोविंद के क्षेत्र से बाहर भागने की फिराक में था। थाना प्रभारी कौशल सिंह ने टीम के साथ चंदौरा रोड स्थित नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। विवेचक एसआई सुधीर चौरसिया ने बताया कि गोविंद की भूमिका साजिश रचने में सामने आई है। अब तक की जांच में दुष्कर्म की घटना में उसकी प्रत्यक्ष भूमिका की पुष्टि नहीं हुई है। थाना प्रभारी कौशल सिंह ने बताया कि पहले कार्यवाहक थाना प्रभारी के रूप में सुधीर चौरसिया मामले की विवेचना कर रहे थे। अब वह स्वयं विवेचना करेंगे। बुधवार को पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए गए हैं।
हीरालाल को जिला अस्पताल से जेल भेजे जाने के बाद जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसे चिकित्सकीय व्यवस्था के अनुसार उपचार और दवाएं दी जा रही हैं। -मंजीव विश्वकर्मा, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
बेटी के गम में मां के गले से नहीं उतरा निवाला
हमीरपुर। बेटी की मौत का सदमा मां को इस कदर तोड़ गया है कि तीन दिन तक उसके गले से निवाला तक नहीं उतरा। वह लगातार रोती रहीं। बुधवार को परिजनों के बार-बार समझाने और कसम देने पर उसने आधी रोटी खाई। मां की हालत देखकर परिवार के लोग भी बेबस हैं। बेटी के बिना परिवार के लिए घर का हर कोना उसकी याद दिला रहा है।
मुस्करा कस्बे में एक नवंबर को घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय मासूम लापता हो गई थी। शाम को उसका शव घर से कुछ दूरी पर मिला था। परिजन के मुताबिक घटना के बाद से बच्ची की मां लगातार रो रही हैं। वह इतनी कमजोर हो गई हैं कि ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही हैं। परिवार की महिलाएं उनकी देखभाल कर रही हैं। पिता भी बेटी की मौत के सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं।
दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी परिवार की चिंता कम नहीं हुई है। परिजन का कहना है कि घटना के बाद से वे बच्चों को अकेले घर से बाहर नहीं भेज रहे हैं। उन्हें हर समय उनकी सुरक्षा की चिंता बनी हुई है। परिवार के मुताबिक घर से करीब 50 से 60 मीटर की दूरी पर पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। थाना प्रभारी कौशल सिंह ने बताया कि परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस बल के साथ पीएसी तैनात की गई है।