{"_id":"61abb3f2eb9db402895cabc9","slug":"sdo-ignored-dm-s-call-hamirpur-news-knp6677287117","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के बुलावे को एसडीओ ने किया नजर अंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के बुलावे को एसडीओ ने किया नजर अंदाज
विज्ञापन
ौदहा तहसील में संमूर्ण समाधान दिवस पर समस्या सुनते डीएम डा.चंद्रभूषण त्रिपाठी व एसपी कमलेश दीक्?
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा। तहसील में शनिवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम डॉ. चंद्र भूषण त्रिपाठी के सामने 92 प्रार्थना-पत्र आए। इनमें से छह का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सबसे अधिक मामले राजस्व व पुलिस से विभाग के रहे।
माइनर का पानी भरने से फसलें खराब होने की ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम के बुलाने के बाद भी सिंचाई विभाग के एसडीओ नहीं पहुंचे। डीएम से क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीणों ने करबई बांध के माइनर का पानी भरने से कई हेक्टेयर फसल खराब होने की आशंका जताते हुए फरियाद सुनाई। बताया कि माइनर की सही तरीके से सफाई नहीं की गई है। कांशीराम कॉलोनी के लोगों ने छिमौली मार्ग के 40 आवास और तीन दुकानों से शिकायत के बाद भी अवैध कब्जा नहीं हटवाने की फरियाद सुनाई। कांग्रेस नेताओं ने बाबा निजामी के मेला मार्ग के दोनों ओर खड़े बबूल के पेड़ों की छटाई कराने की मांग की। स्थानीय सभासदों ने नगर पालिका द्वारा 15वें वित्त का निकाला गया टेंडर निरस्त करने चेयरमैन की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी कमलेश दीक्षित, एसडीएम सुरेंद्र सिंह, सीओ रवि प्रकाश सिंह, तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा समेत अन्य रहे।
शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने पर होगी कार्यवाई
हमीरपुर। डीएम डॉ.चंद्र भूषण ने तहसील मौदहा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में खुर्शीद अहमद निवासी कस्बा मोहल्ला हैदरगंज की शिकायत की जांच कराई तो पाया कि शिकायतकर्ता ने बोरिंग के लिए जमा धनराशि वापस दिलाए की मांग कर चुके हैं। इस मामले में सहायक अभियंता लघु सिंचाई ने पिछले 30 नवंबर प्रेषित आख्या में खुद के हस्ताक्षर नहीं किए हैं, बल्कि लिपिक के हस्ताक्षर से आख्या प्रेषित की है। डीएम ने निर्देशित किया कि भविष्य में सभी निस्तारण आख्याएं अधिकारियों द्वारा स्वयं के हस्ताक्षर से उप जिलाधिकारियों के पास भेजी जाएं। आदेश के उल्लंघन पर कार्यवाही होगी। संवाद