{"_id":"571d0dec4f1c1b2e228b5454","slug":"school-chalo-message-in-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली में दिया स्कूल चलो का नारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली में दिया स्कूल चलो का नारा
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
राठ में स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाते सीओ विजय त्रिपाठी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व शिक्षा अभियान के तहत कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने रैली निकाली। इसमें स्कूल चलो का नारा बुलंद किया।
विज्ञापन
सीओ विजय त्रिपाठी और रेंजर संजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। बीआरसी परिसर से शुरू हुई रैली बाराखंभा, पड़ाव, स्टेट बैंक चौराहा और कोटबाजार होकर वापस बीआरसी परिसर पहुंची। रैली के दौरान बच्चे स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। रेंजर संजय शर्मा ने बच्चों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। रैली के दौरान कस्तूरबा की वार्डन अलका प्रजापति ने कहा कि कक्षा छह से आठ तक की बालिकाओं को शिक्षा मुफ्त दी जाती है। गरीब मां बाप बच्चों का दाखिला जरूर कराएं। सीता सिंह, प्रतिमा सचान, अंकिता खरे, फरीदाबानो, फूलवती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन