{"_id":"688918e22e2f7cabed0adeab","slug":"save-water-and-keep-the-earth-green-divisional-commissioner-hamirpur-news-c-223-1-ham1002-128083-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल को बचाएं और धरती को हरा भरा बनाकर रखें : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल को बचाएं और धरती को हरा भरा बनाकर रखें : मंडलायुक्त
Wed, 30 Jul 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
राठ। चित्रगुप्त इंटर कालेज में जल संचयन, पौधारोपण व सड़क सुरक्षा के अंतर्गत गोष्ठी आयोजित हुई। अध्यक्षता कर रहे मंडलायुक्त अजीत कुमार सिंह ने कहा कि जल का संचयन करें और धरती को हरा भरा बनाएं।
मंडलायुक्त ने कहा कि जल के दुरुपयोग पर रोक लगाएं जिससे आने वाली पीढ़ी को पानी की कमी से न जूझना पड़े। एक पौधा मां के नाम का अवश्य लगाएं और उसका ध्यान रखें। यातायात नियमों के पालन की प्रेरणा देते हुए कहा कि जीवन अनमोल है। मुख्य अतिथि पद्मश्री उमाशंकर पांडेय ने पानी बचाने, वर्षा जल संचयन, और जल प्रदूषण को रोकने के बारे में बताया। एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ राय ने यातायात नियमों, सड़क संकेतों, और सुरक्षित ड्राइविंग आदतों के बारे में जानकारी दी। किसान नेता रामपाल सिंह चिकासी ने अवैध मौरंग खनन को जलस्तर कम होने का जिम्मेदार बताया। वहीं बरेल गांव के प्रधान दिनेश प्रताप सिंह ने पेड़ों की अवैध से पर्यावरण को खतरा बताया। जिपा अध्यक्ष जयंती राजपूत, डीएम घनश्याम मीना, एसडीएम अभिमन्यु कुमार, सीओ राजीव प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य डॉ सत्यनारायण सिंह परिहार शामिल रहे।