फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   sapa leader target central government

सपाइयों ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Tue, 10 May 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Tue, 10 May 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
sapa leader target central government
मुख्यालय में साइकिल यात्रा निकालते सपाई। - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी विकास साइकिल यात्रा का सोमवार को मुख्यालय में समापन हो गया। इस मौके पर आयोजित जनसभा में सपाइयों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार से संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सपाइयों ने एक मई से जिले में साइकिल यात्रा की शुरुआत की थी। कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा के जरिये गांवाें में सरकार की उपलब्धियां बताईं। सोमवार को मुख्यालय में यात्रा का समापन हो गया। यात्रा रानी लक्ष्मीबाई तिराहे से शुुरू हुई जो मुख्यालय के प्रमुख मार्ग बस स्टॉप, कालपी चौराहा, हाथी दरवाजा, अस्पताल, किंग रोड, विद्या मंदिर, रमेड़ी होकर एक गेस्ट हाउस में समाप्त हुई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने दिल से अखिलेश फिर से जैसे जोशील नारे लगाए। सदर विधायक शिवचरन प्रजापति व जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह यादव ने यात्रा का नेतृत्व किया।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री झूठ बोलने की मशीन हैं। उन्होंने सिर्फ अच्छे दिनों का सपना दिखाया। जिला कोषाध्यक्ष रईस अहमद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं बिना केंद्र सरकार की मदद के लागू की हैं। डा. मनोज प्रजापति ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रदेश उत्तम बने, खुशहाल हो। मौके पर इदरीश खान ने पार्टी के टिकट पर विधायक के बेटे मनोज को चुनाव लड़ाने की वकालत की। कार्यक्रम में शुभकरन सिंह परिहार, मुन्नीलाल निषाद, युगांक मिश्रा, लाल सिंह, सौरभ यादव, शिवप्रसाद कुशवाहा, लालसिंह, रामप्रकाश यादव, आनंद त्रिपाठी, अभिषेक खरे, र्सईद उमर व राघवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर राठ में सपाइयों ने आधा दर्जन गांवों में साइकिल चलाकर सरकार की उपलब्धियां बताईं। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सत्यपाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विकासखंड के ददरी, धमना, टिकरिया, कसबा खेड़ा, परा गांव में साइकिल चलाई। मौके पर धर्म सिंह राजपूत प्रधान धमना, मुन्ना राजपूत टिकरिया, अरविंद अहिरवार, मुन्नीलाल राजपूत, मंगल राजपूत, दयावती, मानसिंह यादव, प्रेमचंद्र भारती, संजू यादव मौजूद रहे।

गहरौली प्रतिनिधि के अनुसार साइकिल यात्रा की शुरुआत पूर्व विधायक अंब्रेश कुमारी ने की। जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार द्विवेदी, मुन्ना द्विवेदी, जिला सचिव प्रेमसिंह यादव, मिहुंना प्रधान मनप्यारे निषाद, महेरा प्रधान रामकिशोर, गहरौली प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र कुमार द्विवेदी, अवधेश त्रिपाठी, बाबू सिंह यादव, डा.महिपाल यादव, बृजेंद्र कुमार गुरुदेव, पप्पू राजपूत मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed