फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   sammaan,hamirpur,teachers day

संस्कार युक्त शिक्षा से बनते हैं योग्य नागरिक

Sun, 05 Sep 2021 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
sammaan,hamirpur,teachers day
राठ। नगर के चौपरा रोड स्थित एक विवाह घर में सार्थक फाउंडेशन की ओर से वर्तमान परिस्थिति में शिक्षा की दिशा व दशा विषय पर विचार गोष्ठी हुई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक, प्रतिभाशाली छात्रों, संघर्ष कर मुकाम पाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा, शिक्षक समाज का दर्पण है। वह अपनी त्याग-तपस्या से आदर्श नागरिक तैयार करते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने कहा संघर्ष से कभी घबराना नहीं चाहिए। बीएनवी डिग्री कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. एसएन कुशवाहा, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने व संचालन कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कोष्टा ने किया। समारोह में डॉ. कैलाश विश्वकर्मा, रामकुमार रावत, धनीराम पाल, विनय गुप्ता आदि शिक्षक, नीलात्मजय द्विवेदी, गरिमा राजपूत, मधुर गुप्ता, सुयश कुमार गुप्ता, हिमांशु राजपूत, जितेंद्र कुमार, हिमांशु तिवारी आदि मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक प्रियंका द्विवेदी व पुष्पेंद्र झा रहे। प्रबंधक ओमप्रकाश द्विवेदी ने आभार जताया। समारोह में चंद्रशेखर मिश्रा, अमरजीत अरोरा, एलएल त्रिपाठी, डा. विवेक नगायच, अरुण तिवारी, गुलाब सिंह सेंगर, जेसीआई के अध्यक्ष अवधेश जड़िया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शिक्षक दिवस पर बज्मे तामीर सांस्कृतिक समिति की ओर से सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह हुआ। समारोह की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक डा. जमीलउद्दीन राठवी ने की। अध्यक्ष अय्यूब खान व सदस्यों ने अनिल कुमार सिंह राजपूत, सैय्यद शाहिद अली, हरि सिंह निर्भय, छेदालाल लोधी को सम्मानित किया। कार्यक्रम निदेशक रहमत बेग व संचालन मोहम्मद रिजवान ने किया।

इस अवसर पर सचिव शफीक मोहम्मद, मो. सलाहउद्दीन, रईस अहमद अंसारी, शेख रईस, सईद मोहम्मद अंसारी, जलीस बेग आदि रहे। लायंस क्लब राठ विराट ने अवकाश प्राप्त शिक्षक सैय्यद शाहिद अली, हरीसिंह, अनिल सिंह, छेदालाल को सम्मानित किया। अध्यक्ष गिरीश शरण बुधौलिया, रहमत बेग, सुनील शर्मा एडवोकेट, मुकेश गुप्ता, कमलेंद्र मिश्रा, वंदना मिश्रा, रोहित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed