फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   samasya,civic,hamirpur

समस्या निस्तारण न होने पर करेंगे प्रदर्शन

Sun, 22 Aug 2021 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
samasya,civic,hamirpur
मौदहा। रक्षाबंधन पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक जिला अध्यक्ष फरीद अहमद उर्फ बबलू की अध्यक्षता में हुई। व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। वहीं व्यापारियों और आम जनता के हित के लिए कस्बे से अतिक्रमण हटाए जाने की अपील की। पालिका से सफाई के साथ शौचालय, पेयजल व्यवस्था और आटो रिक्शा स्टैंड बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस अवसर पर कई पदों पर उत्साही व्यापारियों को मनोनीत भी किया गया। बाद में व्यापार मंडल को बहनों व महिला व्यापारियों ने सभी को रक्षा सूत्र बांधते हुए मिठाई खिलाई। वहीं निर्णय लिया गया यदि उनकी मांगों का निस्तारण न हुआ तो व्यापार मंडल धरना प्रदर्शन करेगा। बैठक में युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शम्स तबरेज, ट्रक यूनियन अध्यक्ष आसिफ कुरैशी, कार्यवाहक नगर अध्यक्ष चंद नन्ना, नगर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता नीलू, युवा नगर अध्यक्ष नजीर अहमद को बनाया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed