फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Salesman killed, colleague injured in truck collision

Hamirpur News: ट्रक की टक्कर से सैल्समैन की मौत , साथी घायल

Fri, 28 Jul 2023 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Salesman killed, colleague injured in truck collision
बिवांर(हमीरपुर)। बुधवार देर शाम ढाबा में खाना खाने जा रहे बाइक सवार सेल्समैन को स्वासा मार्ग पर अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सेल्समैन की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

छानी बुजुर्ग निवासी बाबूराम कुशवाहा ने बताया कि उसका भाई राम मूर्ति उर्फ अरिमर्दन(40) पुत्र भइया लाल शराब की दुकान में सेल्समैन का काम करता था। बुधवार शाम आठ बजे गया साहू, दीपक सोनी व अंकित सिंह ने भाई के साथ शराब पी। इसके बाद स्वासा मोड़ होते हुए अपनी-अपनी बाइक से होटल में खाना खाने जा रहे थे। अरिमर्दन और अंकित एक बाइक पर बैठे थे। गया साहू व दीपक ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए भाई अरिमर्दन की बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह रोड पर गिर पड़े पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने मेरे भाई के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। अंकित सिंह (22) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक अपने पीछे चार बेटी व एक बेटे को छोड़कर चला गया। बिवांर थाना प्रभारी निशिकांत राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश जारी है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed