{"_id":"69629770fb49f3be900dab1d","slug":"sale-of-urea-at-high-prices-goes-viral-on-social-media-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-134677-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: महंगे दामों में यूरिया की बिक्री, सोशल मीडिया में वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: महंगे दामों में यूरिया की बिक्री, सोशल मीडिया में वायरल
Sat, 10 Jan 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
कुरारा। क्षेत्र में किसानों से यूरिया खाद की मनमानी कीमत वसूले जाने का मामला सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता है। जिम्मेदार जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
कस्बा स्थित लक्ष्मी फर्टिलाइजर फर्म द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया बेचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में किसानों ने आरोप लगाया है कि फर्म किसानों को मानक से अधिक दामों में यूरिया खाद उपलब्ध करा रही है। किसानों का कहना है कि घंटों इंतजार और भटकने के बाद भी सरकारी समितियों में खाद न होने पर उन्हें मजबूरी में महंगे दामों पर प्राइवेट डीलरों से यूरिया खरीदनी पड़ रही है। आरोप है कि सरकारी दर तय होने के बावजूद किसानों से अतिरिक्त रकम वसूली जा रही है। किसानों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
सदर एसडीएम केडी शर्मा ने बताया की वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। जांच के लिए जिला कृषि अधिकारी को भेजा गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।