{"_id":"5fe630f58ebc3e3fc3153051","slug":"sabahsado-ka-hungama-hamirpur-news-knp602142532","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया निर्माण को लेकर सभासदों ने नगर पंचायत में काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया निर्माण को लेकर सभासदों ने नगर पंचायत में काटा हंगामा
विज्ञापन
घटिया निर्माण पर सभासदों का हंगामा, काम बंद
कस्बे के वार्ड आठ के रामटेकरी आश्रम में कराया जा रहा है काम
अधिशासी अधिकारी ने जांच अवर अभियंता को सौंपी
भरुआसुमेरपुर। कस्बे के वार्ड आठ में रामटेकरी आश्रम में कराए जा रहे कार्य को सभासदों ने घटिया बता नगर पंचायत कार्यालय में हंगामा किया। ईओ ने तत्काल कार्य बंद कराकर जांच के आदेश दिए हैं।
सभासद राजेश सहारा का आरोप है कि बगैर पिलर सरिया के बाउंड्रीवाल की दीवारें खड़ी कर दी हैं। सही सपोर्ट न होने से दीवारें बनते ही फट रही हैं। मसाला भी मानक के अनुसार प्रयोग नहीं किया जा रहा है। इस पर सभासद शिवाकांत तिवारी, अमित यादव ने निर्माण कार्य पर आपत्ति जता नगर पंचायत कार्यालय में हंगामा किया।
अधिशासी अधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आश्रम के जीर्णोद्धार कार्य को रोकने के आदेश देकर जांच अवर अभियंता को सौंपी है। ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगा दी है। ठेकेदार मुजीब खान ने बताया कि कार्य मानक के अनुसार कराया जा रहा है। सभासद झूठी शिकायत करके परेशान कर रहे हैं। (संवाद)