{"_id":"f835b2aefe937837ca471483804820a6","slug":"roadways-bus-steering-failure-six-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की स्टेयरिंग फेल, छह घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की स्टेयरिंग फेल, छह घायल
अमर उजाला ब्यूूराे, हमीरपुर
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ-हमीरपुर मार्ग पर गुरुवार को रोडवेज बस की स्टेरिंग फे ल हो गई। चालक ने किसी तरह से बस को कंट्रोल किया। लेकिन इस बीच बस एक पेड़ पर जा टकराई। जिसमें छह यात्री चुटहिल हो गए। हादसे में घायल एक महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
गुरुवार को सुबह आठ बजे स्थानीय डिपो की बस 60 सवारियां भरकर कानपुर के लिए चली। कस्बे से लगभग 15 किमी दूर पर बस की अचानक स्टेयरिंग फेल हो गई। सवारियों को जब इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। चालक ने किसी तरह से बस को कंट्रोल किया। तब तक बस एक पेड़ ले टकरा गई।
बस में सवार खुशीपुरा मोहल्ला निवासी चांदनी, मंजू सहित छह सवारियां चुटहिल हो गईं। बस चालक कमर अहमद ने बताया कि लोहिया बसों का रखरखाव ठीक से नहीं किया जा रहा हैं। कई बार वर्कशॉप और अधिकारियों को बसों को दुरुस्त करने के लिए कहा जा चुका है। लेकिन किसी भी अधिकारी के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है।
विज्ञापन
यात्री चिकासी गांव के पूर्व प्रधान रामपाल ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि रोडवेज अधिकारियों की लापरवाही से सफर करना मुश्किल हो रहा है। एआरएम हरीदास ने बताया कि बस की कमानी टूट गई थी जिससे बस अनियंत्रित हो गई थी। लोहिया बसों की रोजाना डिपो में चेकिंग होती है। जिस वर्कशॉप के कर्मचारी ने बस की चेकिंग में लापरवाही की है उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।